Saturday, 29 December 2007

नया साल


नया साल आता है
पुराने के बाद
डूबता है सूरज
फिर उगता है
चलती रहती है जिंदगी
फिर वही आफिस
फिर वही लोग
फिर उन्हीं सड़कों पर
घिसटती है जिंदगी
लेकिन उम्मीदें
फिर भी होती हैं नई
नया साल सभी को मुबारक

1 comment:

Batangad said...

नए साल की शुभकामना। जरा जोर-जोर से लिखना शुरू कीजिए।