Friday, 23 January 2015

प्रधानमंत्री जी! आपके लिए अमेरिकी कंपनी अहम है या फिर बेटियों की सुरक्षा?

अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा 25 जनवरी 2015 रविवार तड़के हिन्दुस्तान की जमीं पर कदम रखेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति भारतीय गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि के तौर पर भारत पधार रहे हैं। लेकिन इससे ठीक दो दिन पहले शुक्रवार 23 दिसंबर को जो कुछ हुआ वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिला सुरक्षा की प्रतिबद्धता को तार-तार करने वाला कदम कहा जाए तो कोई गलती नहीं होगी। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस सवाल पर जवाब चाहता है कि आपके लिए अमेरिकी आका की खुशी के लिए उबेर कैब को संचालन देना ज्यादा मायने रखता है या फिर देश की बेटियों की सुरक्षा।

भारत सरकार ने अमेरिकी कैब सेवा प्रदाता कंपनी उबेर कैब को फिर से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कैब संचालन की अनुमति दे दी है। बावजूद इसके कि इसी उबेर कैब के चालक ने बीते साल 6 दिसंबर की रात दिल्ली में एक 26 साल की युवती के साथ रेप किया था। त्वरित कार्रवाई करते हुए सरकार ने उबेर कैब कंपनी के कैब संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी।

यहां एक चौंकाने वाली बात यह है कि बलात्कार पीड़िता के अमेरिकी वकील डगलस विडगोर जो न्यू यॉर्क में रहते हैं ने भारत सरकार के इस फैसले पर आश्चर्य जताया और कहा कि उन्हें यह विश्वास नहीं हो रहा है कि कंपनी ने भारत केंद्रित सुरक्षा उपाय लागू किए जाने का जो आश्वासन दिया है उससे कैब में सफर करने वाले सवारियों पर एक और हमला रूक जाएगा।

डगलस विडगोर की बातों पर भरोसा करें तो उबेर ने उनके मुवक्किल को सीधे ई-मेल करने की ‘धृष्टता’ की जिसमें उसने कहा है कि वह दिल्ली के बाजार में फिर से आ गई है। युवती के साथ रेप की दुखद घटना के कुछ दिनों के बाद ही और उबेर के चालक की सुनवाई के दौरान यह ई-मेल किया गया है। विडगोर न्यू यॉर्क के एक प्रसिद्ध वकील हैं और 6 दिसंबर  2014 को नई दिल्ली में उबेर के एक चालक द्वारा बलात्कार की पीड़िता ने उनकी सेवाएं ली हैं।

1 comment:

Unknown said...

आप एक बहुत ही वास्तविक ऋण के लिए देख रहे हैं?
आप अपने व्यापार में वित्तीय सहायता चाहते हैं?
आप अपने सपनों का घर और कार खरीदने के लिए करना चाहते हैं?
यदि आप एक व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और आप कहाँ से शुरू करने के लिए नहीं जानता है?
आप लगातार अपने बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थाओं द्वारा ठुकरा दिया गया है?
हम 2% की एक सस्ती ब्याज दर पर ऋण देने के बाहर है, क्योंकि कोई और अधिक चिंता? World.We के किसी भी भाग में 10years को 1year की चुकौती अवधि अवधि में कंपनी का भुगतान किया जाएगा, जबकि पंजीकरण शुल्क है, जो सिर्फ एक ही शुल्क के लिए 5,000 100000000 अमरीकी डालर की सीमा के भीतर कर्ज दे hours.and 24 के भीतर कार्रवाई अन्य सभी शुल्क, एक से अधिक शुल्क के लिए पूछ किसी भी ऋण कंपनी है कि कंपनी के एक घोटाले और bewear है। हमारे ऋण अच्छी तरह से बीमा रहे हैं और अधिक से अधिक सुरक्षा पर हमारे priority.contact हमें आज है (maxwellloans24@outlook.com) अपनी जरूरतों को पूरा कर रहे हैं और अपनी चिंताओं को खत्म हो गई हैं, जहां।
नीचे अपनी जानकारी
पूरा नाम ...........
स्थान ............
देश .............
सेक्स .................
फोन ...............
उम्र .................
व्यवसाय ...........
साभार।