Thursday, 4 June 2009

और अब गोविन्दाचार्य की बारी

पार्टी की वर्तमान में खराब सेहत और संघ परिवार की सक्रियता को देखकर ऐसा लग रहा है कि भाजपा के अगले अध्यक्ष गोविन्दाचार्य होंगे क्योंकि इस देश में गैर कांग्रेसवाद के विकल्प को बचाने के लिए अब एक ही रास्ता बचा है और वह है देश के सामने उदार हिन्दूवादी राजनीति का विकल्प पेश करना। पता नही क्यों, मुझे ऐसा लगता है कि इसमें गोविन्दाचार्य पूरी तरह से फिट बैठते हैं।
पंद्रहवीं लोकसभा के नतीजों से यह तो साफ हो गया है कि देश में गैर-कांग्रेसवाद के विकल्प में जो पार्टियां उभरी थी उनका या तो खात्मा हो गया और जो बची हैं उनका जनाधार कमजोर हुआ है। मसलन गैर कांग्रेसवाद का समाजवादी विकल्प तो कमजोर हुआ ही है वामपंथी पार्टियां भी हाशिये पर चली गयी हैं। चुनाव से पहले प्रकाश करात जिस गैर-कांग्रेसवाद का ढोल पीट रहे थे रिजल्ट आते ही अपना मुंह छिपाने लगे। मायावती को सबसे मजबूत धुरी मानकर आगे बढ़ रहे प्रकाश को तब और बड़ा झटका लगा जब माया ने बिना मांगे कांग्रेस को अपना समर्थन सौंप दिया। दक्षिण में करूणानिधि मजबूत न बने रहते तो जयललिता भी अब तक कांग्रेस के पाले में बैठी नजर आती। उत्तर प्रदेश में मुलायम काफी कमजोर हो गए हैं और बिहार में लालू पासवान भी मान चुके हैं कि अब कांग्रेस के साथ रहकर ही वे अपना राजनीतिक अस्तित्व बचा सकते हैं। यहां तक कि जेडी यू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कांग्रेस के सुर में सुर मिलाने लगे हैं। नीतीश वह मौका तलाश रहे है कि भाजपा से किसी तरह से पीछा छूटे। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से विरोध कर तृणमूल कांग्रेस बनानेवाली ममता बनर्जी भी मान चुकी हैं कि प्रदेश में वामपंथी शासन को खत्म करने के लिए भाजपा की बजाय कांग्रेस ज्यादा विश्वसनीय सहयोगी है। और गैर कांग्रेसवाद की सबसे मजबूत विकल्प भाजपा ने भी इस चुनाव में काफी सीटें गंवाई हैं। वोट प्रतिशत में भी कमी आई है। गोविन्दाचार्य अक्सर भाजपा को इस बात की हिदायत देते रहे हैं कि गैर-कांग्रेसवाद का मतलब सिर्फ उनके नेता के सामने अपना नेता प्रोजेक्ट कर देना ही गैर-कांग्रेसवाद नहीं है। हम भाजपा को भगवा कांग्रेस बनाकर कांग्रेस का विकल्प नहीं खड़ा कर सकते।
गोविन्दाचार्य मानते हैं कि जनसंघ के बाद भाजपा के रूप में जो राजनीतिक प्रयोग हुआ उसके मूल में यही है कि हम आलाकमान की शैली में ही कांग्रेस का विकल्प खड़ा कर सकते हैं। यह प्रयोग कुछ साल की सरकार तो दे सकता है लेकिन देश की राजनीति में कोई स्थायी विकल्प खड़ा नहीं कर सकता। भाजपा का उत्थान और पतन इस बात का प्रमाण है। गोविन्दाचार्य संघ परिवार के थिंकटैंक माने जाते हैं और समय समय पर अपनी नसीहतें संघ और भाजपा को देते रहे हैं जिस वजह से वे उपेक्षित भी रहे। अब जब पंद्रहवी लोकसभा के चुनाव परिणाम में गोविंदाचार्य की कहीं बातें हकीकत को बयां कर गई तो संघ और भाजपा दोनों को ही गोविंदाचार्य की याद आई।
विचारधारा की राजनीति से गैर कांग्रेसवाद को खत्म करने के लिए बहुत लंबा सफर तय करना होगा यह बात संघ की समझ में भी आ गया है। ऐसे में संघ के शीर्ष नेतृत्व को एक बार फिर अपने पूरे राजनीतिक प्रयोग पर पुनर्विचार करने की सूझी है। संघ के शीर्ष नेतृत्व और गोविन्दाचार्य की कानाफूसी ने इस चर्चा को बल दिया है कि गैर कांग्रेसवाद के स्थायी विकल्प को मजबूत आधार प्रदान करने के लिए भाजपा की कमान क्यों न गोविन्दाचार्य को सौंपा जाए।

Wednesday, 3 June 2009

कई खासियत हैं इस मीरा में

राष्ट्रपति के बाद अब देश के एक और महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर पहली बार किसी महिला ने जगह बनाई। यह इतिहास रचने का सेहरा मीरा कुमार के सर रहा। मीरा कुमार आज लोकसभा की स्पीकर चुन ली गई हैं। वे भारत की पहली महिला लोकसभा स्पीकर हैं। कांग्रेस ही नहीं इस देश को भी मीरा में कई विशेषताएँ दिखीं और इसी वजह से वह लोकसभा के स्पीकर जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर सुशोभित हुईं। मीरा राइफल की निशानेबाजी में पदक विजेता रही हैं। नौकरशाह, वकील, महिला राजनीतिज्ञ मीरा कुमार दलित समुदाय की हैं और पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की बेटी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि मीरा कुमार को लोक सभा का स्पीकर बनाने से कांग्रेस को फायदा मिलेगा क्योंकि वो खुद को महिला और दलित समर्थक के रूप में दिखा सकेगी। मीरा कुमार ने 70 के दशक में भारतीय विदेश सेवा में नौकरी की और कई देशों में नियुक्त रहीं। वे भारत-मॉरिशस संयुक्त आयोग की सदस्य भी रह चुकी हैं और ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग में भी काम कर चुकी हैं। राजनीति में उनका प्रवेश 80 के दशक में हुआ। 1985 में वे पहली बार बिजनौर से संसद में चुनकर आईं। 1990 में वे कांग्रेस पार्टी की कार्यकारिणी समिति की सदस्य और अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव भी चुनी गईं। 1996 में वे दूसरी बार सांसद बनीं और तीसरी पारी उन्होंने 1998 में शुरु की। 2004 में बिहार के सासाराम से लोक सभा के लिए उनका चयन हुआ। 2004 में यूपीए सरकार में उन्हें सामाजिक न्याय मंत्रालय में मंत्री बनाया गया था। इस बार वे पाँचवीं बार संसद के लिए चुनी गई हैं। 31 मार्च 1945 को पटना में जन्मी मीरा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के इंद्रप्रस्थ कालेज और मिरांडा हाउस में शिक्षा हासिल की। स्पैनिश भाषा में एडवांस्ड डिप्लोमा भी किया। उन्हें राइफल निशानेबाजी के लिए पदक भी मिला है। विधि की डिग्री के साथ वह उच्चतम न्यायालय बार एशोसिएशन की 1980 में सदस्य बनीं। उनकी शादी उच्चतम न्यायालय के वकील मंजुल कुमार के साथ हुई। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं।

Monday, 1 June 2009

पंद्रहवीं लोकसभा के नतीजे

पंद्रहवीं लोक सभा में संयुक्त प्रगितशील गठबंधन सबसे बड़े गठबंधन के तौर पर उभरा है जबकि कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनी है. भारतीय जनता पार्टी की अगुआई वाले एनडीए को पिछली बार के मुकाबले कम सीटे मिली हैं. अब तक मिले नतीजों के मुताबिक विभिन्न पार्टियों की स्थिति इस प्रकार है... कांग्रेस-205 भाजपा-116 वाम मोर्चा-24 अन्नाद्रमुक फ़्रंट-10 बसपा-21 समाजवादी पार्टी-23 तेलुगू देशम-06 जनता दल-यू-20 बीजू जनता दल-14 आरजेडी-04 लोकजनशक्ति-00 द्रमुक-18 शिवसेना-11 राष्ट्रवादी कांग्रेस-09 अन्य-62

उत्तर प्रदेश

कुल सीटें - 80 (परिणाम) कांग्रेस -21 बसपा- 20 सपा- 23 भाजपा-आरएलडी गठबंधन -15 अन्य - 1

बहुजन समाज पार्टी सीतापुर- क़ैसर जहाँ लालगंज- बलिराम बस्ती- अरविंद कुमार चौधरी सहारनपुर- जगदीश सिंह राणा कैराना- तबस्सुम बेगम मुज़्जफ़रनगर- क़ादिर राणा संभल-डॉ शफ़ीक़ुर रहमान बर्क़ मिसरिख-अशोक कुमार रावत फूलपुर-कपिल मुनी कांवरिया बस्ती-अरविंद कुमार चौधरी जौनपुर-धनंजय सिंह भदोही-गोरखनाथ गौतम बुद्ध नगर-सुरेंद्र सिंह नागर अलीगढ़-राजकुमारी चौहान फ़तेहपुर सीकरी-सीमा उपाध्याय हमीरपुर-विजय बहादुर सिंह अंबेडकर नगर-राकेश पांडेय देवरिया-गोरख प्रसाद जायसवाल घोसी-दारा सिंह चौहान सलेमपुर-रमाशंकर राजभर संत कबीर नगर-भीष्म शंकर तिवारी समाजवादी पार्टी हरदोई- उषा वर्मा रॉबर्ट्सगंज-पकौड़ी लाल इलाहाबाद-कुँवर रेवती रमन सिंह फ़तेहपुर- राकेश सचान बदायूँ-धर्मेंद्र यादव फ़िरोज़ाबाद- अखिलेश यादव रामपुर-जयाप्रदा कन्नौज-अखिलेश यादव बांदा-आरके सिंह पटेल नगीना-यशवीर सिंह बुलंदशहर-कमलेश मैनपुरी-मुलायम सिंह यादव शाहजहाँपुर-मिथिलेश मोहनलालगंज-सुशीला सरोज इटावा-प्रेमदास जालौन-घनश्याम अनुरागी कौशांबी-शैलेंद्र कुमार क़ैसरगंज-ब्रजभूषण शरण सिंह बलिया-नीरज शेखर मछलीशहर-तूफानी सरोज ग़ाज़ीपुर-राधेमोहन सिंह मिर्ज़ापुर-बाल कुमार पटेल कांग्रेस अकबरपुर- राजाराम पाल बाराबंकी-पीएल पुनिया श्रावस्ती-विनय कुमार बरेली- प्रवीण सिंह रायबरेली- सोनिया गांधी सुल्तानपुर- डॉक्टर संजय सिंह कानपुर-श्रीप्रकाश जायसवाल फ़ैज़ाबाद-निर्मल खत्री बहराइच-कमल किशोर गोंडा-बेनी प्रसाद वर्मा महाराजगंज-हर्षवर्धन मुरादाबाद-अज़हरूद्दीन खीरी-ज़फ़र अली नक़वी धौरहरा- कुँवर जतिन प्रसाद उन्नाव-अनु टंडन अमेठी- राहुल गांधी प्रतापगढ़- राजकुमारी रत्ना सिंह फ़र्रुखाबाद- सलमान ख़ुर्शीद डुमरियागंज-जगदंबिका पाल कुशीनगर-कुँवर आरपीएन सिंह झांसी-प्रदीप कुमार जैन भाजपा ग़ाज़ियाबाद- राजनाथ सिंह आँवला-मेनका गांधी लखनऊ- लालजी टंडन मेरठ-राजेंद्र अग्रवाल आगरा-डॉक्टर रामशंकर पीलीभीत-फ़िरोज़ वरुण गांधी गोरखपुर-योगी आदित्यनाथ बांसगाँव-कमलेश पासवान आज़मगढ़-रमाकांत यादव वाराणसी-डॉक्टर मुरली मनोहर जोशी राष्ट्रीय लोकदल अमरोहा- देवेंद्र नागपाल बाग़पत-अजित सिंह मथुरा-जयंत चौधरी हाथरस-सारिका सिंह बिजनौर-संजय सिंह चौहान अन्य एटा- कल्याण सिंह (निर्दलीय)

उत्तराखंड

टिहरी गढ़वाल-विजय बहुगुणा (कांग्रेस) गढ़वाल-सतपाल महाराज (कांग्रेस) अल्मोड़ा- प्रदीप टाम्टा (कांग्रेस) नैनीताल-ऊधमसिंह नगर-केसी सिंह बाबा (कांग्रेस) हरिद्वार-हरीश रावत (कांग्रेस)

बिहार

कुल सीटें - 40 (परिणाम) भाजपा-जेडीयू गठबंधन -32 राजद-लोजपा गठबंधन -4 कांग्रेस-2 अन्य-2

जनता दल यूनाइटेड वाल्मिकीनगर-बैद्यानाथ प्रसाद महतो सुपौल- विश्व मोहन कुमार जमुई- भूदेव चौधरी खगड़िया-दिनेश चंद्र यादव हाजीपुर- रामसुंदर दास सीतामढ़ी-अर्जुन राय झंझारपुर-मंगनी लाल मंडल मधेपुरा-शरद यादव मुज़फ़्फ़रपुर- कैप्टन जयनरायण प्रसाद निषाद गोपालगंज-पूर्णमासी राम उजियारपुर-अश्वमेध देवी समस्तीपुर-रामेश्वर हज़ारी बेगूसराय-मोनाज़िर हसन मुंगेर-राजीव रंजन सिंह नालंदा-कौशलेंद्र कुमार पाटिलपुत्र-रंजन प्रसाद यादव आरा-मीना सिंह काराकट-महाबलि सिंह जहानाबाद-जगदीश शर्मा औरंगाबाद-सुशील कुमार सिंह भाजपा पश्चिम चंपारण- डॉक्टर संजय जायसवाल कटिहार-निखिल कुमार चौधरी पूर्वी चंपारण-राधामोहन सिंह दरभंगा-कीर्ति आज़ाद भागलपुर- शाहनवाज़ हुसैन पटना साहिब- शत्रुघ्न सिन्हा शिवहर-रमा देवी मधुबनी-हुकुम देवनारायण यादव अररिया-प्रदीप कुमार सिंह पूर्णिया-उदय सिंह गया-हरी मांझी नवादा-भोला सिंह राष्ट्रीय जनता दल वैशाली-रघुवंश प्रसाद सिंह महाराजगंज-उमाशंकर सिंह सारण-लालू प्रसाद बक्सर-जगदानंद सिंह कांग्रेस किशनगंज-मोहम्मद असरारूल हक़ सासाराम-मीरा कुमार अन्य बांका- दिग्विजय सिंह सिवान-ओमप्रकाश यादव

झारखंड

राजमहल- देवीधन बेसरा (भाजपा) गोड्डा- निशिकांत दुबे (भाजपा) गिरिडीह- रविंद्र कुमार पांडेय (भाजपा) धनबाद- पशुपतिनाथ सिंह (भाजपा) जमशेदपुर- अर्जुन मुंडा (भाजपा) खूंटी- करिया मुंडा (भाजपा) लोहरदगा- सुदर्शन भगत (भाजपा) हज़ारीबाग़- यशवंत सिन्हा (भाजपा) दुमका- शिबू सोरेन (झामुमो) पलामू- कामेश्वर बैठा (झामुमो) रांची- सुबोध कांत सहाय(कांग्रेस) कोडरमा- बाबूलाल मरांडी (झाविमो) सिंहभूमि- मधु कोड़ा (निर्दलीय) चतरा- इंदर सिंह नामधारी (निर्दलीय)

पंजाब

कांग्रेस गुरदासपुर-प्रताप सिंह बाजवा फ़तेहगढ़ साहिब- सुखदेव सिंह पटियाला- परनीत कौर जालंधर- मोहिंदर सिंह केपी संगरूर-विजय इंदर सिंगला लुधियाना-मनीष तिवारी आनंदपुर साहिब-रवनीत सिंह होशियारपुर-संतोष चौधरी अकाली दल-भाजपा अमृतसर-नवजोत सिंह सिद्धू फ़रीदकोट- परमजीत कौर गुलशन खडूर साहिब- रतन सिंह अजनाला फ़िरोज़पुर- शेर सिंह गुबाया भटिंडा- हरिसिमरत कौर बादल

हरियाणा

कांग्रेस अंबाला- कुमारी शैलजा रोहतक-दिपिंदर सिंह हुड्डा फ़रीदाबाद- अवतार सिंह भडाना सोनीपत- जीतेंद्र सिंह सिरसा- अशोक तंवर कुरुक्षेत्र- नवीन जिंदल भिवानी-श्रुति चैधरी करनाल- अरविंद कुमार शर्मा गुड़गाँव-इंद्रजीत सिंह अन्य हिसार- भजनलाल ( हरियाणा जनहित कांग्रेस)

हिमाचल प्रदेश
कांगड़ा- डॉक्टर राजन सुशांत (भाजपा) हमीरपुर- अनुराग सिंह ठाकुर( भाजपा) शिमला- वीरेंद्र कश्यप (भाजपा) मंडी- वीरभद्र सिंह (कांग्रेस)

जम्मू-कश्मीर
जम्मू- मदन लाल शर्मा (कांग्रेस) उधमपुर- लाल सिंह (कांग्रेस) श्रीनगर- फारुख़ अब्दुल्लाह ( नेशनल कॉंफ़्रेंस) बारामुला- शरीफ़ुद्दीन शरीक़ (नेशनल कॉंफ़्रेंस) अनंतनाग- मिर्ज़ा महबूब बेग़( नेशनल कॉंफ़्रेंस) लद्दाख- हसन ख़ान (निर्दलीय)

दिल्ली

कांग्रेस चांदनी चौक- कपिल सिब्बल पश्चिम दिल्ली- महाबल मिश्र पूर्वी दिल्ली- संदीप दीक्षित उत्तर पश्चिम दिल्ली- कृष्णा तीरथ दक्षिण दिल्ली- रमेश कुमार नई दिल्ली- अजय माकन उत्तर-पूर्व दिल्ली- जयप्रकाश अग्रवाल

तमिलनाडु

कुल सीटें - 39 (परिणाम) डीएमके गठबंधन-27 एआईएडीएमके गठबंधन-12

कांग्रेस डिंडीगुल- एनएसवी चिथ्थन विरुद्धनगर- मानिक टैगोर तिरूनलवेली- एस रामसुब्बु थेनी- जेएम आरोन रशीद कांचीपुरम- पी विश्वनाथन अरानी- कृष्णासमय एम कुडालोर- एस अलागिरी शिवगंगा- पी चिदंबरम डीएमके मदुरई- एमके अलागिरी थूथूकुड़ी- एसआर जयादुरई कन्याकुमारी- हेलेन डेविडसन रामनाथपुरम- सिवाकुमार जेके रितेश तिरुवनामलाई- डी वेणुगोपाल वेल्लोर- अब्दुल रहमान तंजावुर- एसएस पलानीमानिकम चेन्नई उत्तर- टीकेएस इलन्गोवान चेन्नई सेंट्रल- दयानिधि मारन आराकोनम- जगतरक्षकन कृष्णागिरी- ईजी सगुवानम धर्मपुरी- आर थमारीसेल्वन कलाकुरुची- शंकर अधी नमक्कल- गांधीसेल्वन निलीगिरी- ए राजा पेरंबलूर- डी नेपोलियन नागापट्टनम- एकेएस विजयन श्रीपेरंबदूर- टीआर बालू एआईडीएमके थिरुवलूर-पी वेणुगोपाल मयीलादुरई- ओएस मनियन तिरुपपुर-सी सिवासामी सेलम- एस सेमलाई चेन्नई साउथ- सी राजेंद्रन वेल्लूपुरम- एम आनंदन पोलाची- के सुगुमार करूर- एम तिंबीदुरई तिरुचिरापल्ली- पी कुमार अन्य तेनकासी- पी लिंगम (सीपीआई) कोयंबटूर- पीआर नटराजन (सीपीएम) चिदंबरम- थाल थिरुमावेल्लन (निर्दलीय) इरोड- ए गणेशमूर्ति

केरल

कुल सीटें - 20 (परिणाम) कांग्रेस गठबंधन - 16 वाम मोर्चा - 4

कांग्रेस कन्नूर- के सुधाकरन वडाकारा- एम रामचंद्रन व्यांड- एमआई शहनवास चलाकुड़ी- केपी धनपलान एर्नाकुलम- प्रोफ़ेसर केवी थॉमस इडुक्की- पीटी थॉमस थिरुअनंतपुरम- शशि थरूर कोलम- एन पीथमबराकुरुप पथानमिथ्टा- एंटनी पुनाथानियिल मावेलीकारा- सुरेश कोड़ीकुनेल अलपुज़्ज़ा-केसी वेणुगोपाल त्रिशूर- पीसी चाको कोझीकोड़- एमके राघवन कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (सीपीआई)> कसरागाड- पी करुणाकरन अट्टिंगल- ए संपथ अलाथुर- पीके बीजू पलाक्कड़- एमबी राजेश अन्य मालापुरम- ई अहमद (मुस्लिम लीग केरेला स्टेट कमेटी) पोनानी- मोहम्मद वशीर (मुस्लिम लीग केरेला स्टेट कमेटी) कोट्ययम- जोश के मनी (केरल कांग्रेस)

कर्नाटक

कुल सीटें - 28 (अंतिम परिणाम) कांग्रेस- 6 भाजपा-19 अन्य - 3

भाजपा बेलगाम- सुरेश चेनाबसप्पा अंगाडी चिकोडी- रमेश विश्वनाथ कट्टी बीजापुर- रमेश चंडप्पा जिगानागी रायचुर – एस पक्कीरप्पा कोपाल- शिवरामगौड़ा शिवनगौड़ा बेलारी- जे शांता हावेरी- उडासी शिवकुमार चनबसप्पा उत्तर कन्नडा – अनंतकुमार हेगड़े दक्षिण कन्नडा- नलीन कुमार (भाजपा) शिमोगा- बीवाई राघवेंद्र धारवाड़- प्रहलाद जोशी चित्रदुर्ग- जनार्धन स्वामी ( भाजपा) बंगलौर उत्तर- डीबी चंद्रे गौड़ा बंगलौर दक्षिण- अनंत कुमार तुमकुर-जीएस बसावराज उडुप्पी चिकमगलूर- डीवी सदानंद गौड़ा दावानेगेरे- जीएम सिद्देश्वर बागलकोट- पीसी गद्दीगुदर कांग्रेस बिदर- एन धर्मसिंह मैसूर- अदागुर एच विश्वनाथ कोलार- केएच मुनियप्पा गुलबर्ग- मल्लिकार्जुन खड़गे दवानगेरा-जीएम सिद्धेवरा चामराजनगर- आर ध्रुवनारायण चिककाबालापुर- एम विरप्पा मोइली जनत दल सेक्यूलर बंगलौर (ग्रामीण)- एचडी कुमारस्वामी मांड्या- एन चेलूवरैया स्वामी हासन- एचडी देवेगौड़ा

आंध्र प्रदेश

कुल सीटें - 42 (परिणाम) कांग्रेस -33 टीडीपी -6 अन्य -3

कांग्रेस मलिकाजगिरी- सत्यनारायण सर्वे पेदापल्ले- डॉक्टर जी विवेकानंद करीमनगर- पूनम प्रभाकर निज़ामाबाद- मधु यक्शी गौड़ काकीनाड़ा- एमएम पलमराजू ज़ाहिराबाद –सुरेश कुमार शेटकर अमलापुरम-जीवी हर्ष कुमार महबूबाबाद-पी बलराम सिकंदराबाद- अजन कुमार यादव चेवला- जयपाल रेड्डी नागरकुरुनूल- डॉक्टर माड्या जगन्नाथ नलगोंडा- गुथा सुकेंदर रेड्डी वारंगल- राजाह सिरसिलिया अरकु- किशोर चंद्र सूर्यनारायण श्रीकाकुलम- किली कुरुपा रानी विजिनाग्राम- झांसी लक्ष्मी बोटचा विशाखापत्तनम- दुगावती पुरंदेश्वरी अनाकापल्ली- सबब्म हारी राजामुंदरी- अरुण कुमार वुडांवल्ली नरसापुरम- बापीराजू कुन्नुमुरु ईलेरु- कावेरी संबाशिव राव विजयवाड़ा- लगदापति राजागोपाल गुंटूर- रायापति संबाशिव राव बापटला- पनबाका लक्ष्मी ओंगले- मगुंता श्रीनिवास रेड्डी नंदयाल- एसपीवाई रेड्डी कुरनूल- जया सूर्यप्रकाश रेड्डी अनंतपुर- अनंत वेंकटा रामी रेड्डी काडापा- वाईएस जगनमोहन रेड्डी नेल्लोर- मेकापति राजामहन रेड्डी तिरुपति- चिंता मोहन राजमपेट- आयंगरी साई प्रताप तेलगू देशम अदिलाबाद- रमेश राठौड चित्तूर- नरमली सिवाप्रसाद खम्मम- नामा नागेश्वर राव मछलीपट्टनम- कोनाकाला नारायण राव हिंदूपुर- कृष्टपा निमाला नारासराओपेट- मोडगुला वेणुगोपाल रेड्डी अन्य मेडक- एम विजयाशांति ( टीआरएस) मेहबूबनगर- एम चंद्रशेखर राव हैदराबाद- ओबेदुल्ला ओवैसी (आल इंडिया मज़लिस-ए-इत्ताहुदुल मुसलमीन)

पश्चिम बंगाल

कुल सीटें - 42 (परिणाम) वाम मोर्चा -15 कांग्रेस-तृणमूल गठबंधन - 25 भाजपा-1 अन्य - 1

तृणमूल कांग्रेस कृष्णानगर- तपस पाल रानाघाट- सुचारु रंजन हलदर बैरकपुर- दिनेश त्रिवेदी दमददम - सुगुता रे बारासात - काकली घोष दस्तीदार बशीरहट- नुरुल इस्लाम मतुरापुर- चौधरी मोहन जातु डायमंड हार्बर- सोमेंद्र नाथ मित्रा जादवपुर- कबीर सुमन कोलकाता दक्षिण- ममता बनर्जी कोलकाता उत्तर- सुदीप बंदोपाध्याय हावड़ा- अंबिका बनर्जी उल्बेरिया- सुल्तान अहमद सेरमपुर - कल्याण बनर्जी हुगली- डॉक्टर रत्ना डे तामलुक- सुवेंदु अधिकारी कांथी- शिशिर कुमार अधिकारी वीरभूमि- शताब्दी रॉय कांग्रेस माल्दा उत्तर- मासूम नूर मलदाहा दक्षिण- अबू हाशिम खान चौधरी जंगीपुर- प्रणब मुखर्जी रानीपुर- दीपा दासमुंशी बहरामपुर-अधीर रंजन चौधरी मुर्शिदाबाद- अब्दुल मन्ना हुसैन भाजपा दार्जलिंग- जसवंत सिंह कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया मार्कसिस्ट झारग्राम-पुलिन बिहारी बख्शी जलपाईगुड़ी-महेंद्र कुमार रॉय आरंभगढ़- मलिक सक्ति मोहन बोलपुर-डॉ रामचंद्र डोम बुर्दवान दुर्गापुर- एस सैदुल हक़ बर्धमान पूर्व- अनूप कुमार साहा आसनसोल- वंश गोपाल चौधरी बांकुरा- आचार्य वासुदेव विशुनपुर- सुष्मिता बौरी अन्य कूच बिहार- निपेंद्र नाथ रॉय (आल इंडिया फ़ॉरवर्ड ब्लाक) अलिपुरदुआर्स-मनोहर टिर्की (आरएसपी) बलूरघाट-प्रशांत कुमार मजमूदार (आरएसपी) जोयाननगर-डॉक्टर तरुण मंडल (निर्दलीय) घाटल-गुरुदास दासगुप्ता (भाकपा) मेदनिपुर- प्रबोध पांडा (भाकपा) पुरुलिया-नरहरी महतो (आल इंडिया फ़ॉरवर्ड

उड़ीसा

कुल सीटें - 21 (परिणाम) बीजेडी - 14 कांग्रेस - 6 भाकपा- 01

कांग्रेस बारगढ़– संजय भोई सुन्दरगढ़– हेमानंद बिस्वालॉ संभलपुर– अमरनाथ प्रधान बालासोर– श्रीकांत कुमार जेना कालाहांडी– भक्तचरण दास नबरंगपुर– प्रदीप कुमार माझी बीजद केओन्झार – यशवंत नारयण सिंह लागूरी मयूरभंज – लक्ष्मण तूदू भद्रक – अर्जुन चरण सेठी जजपुर – मोहन जेना ढेंकानाल – तथागत सत्यपथि बोलनगीर – कालीकेश नारायण सिंह देव कंधमाल – रूद्रमधव राय कटक – भारतुरूहारी माहतब केंद्रपाड़ा – बैजंत पांडा पुरी – पीनाकी मिश्रा भुवनेश्वर – प्रसन्ना कुमार पटसानी असका – नित्यानंद प्रधान बेहरामपुर – सिद्धांत महोपात्रा कोरापुट – जयराम पंगी अन्य जगतसिंहपुर –विभु प्रसाद तराई (सीपीआई)

पूर्वोत्तर राज्य

असम को मिलाकर पूर्वोत्तर के आठ राज्यों में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं. असम में विजयी उम्मीदवारों की सूची सिलचर- कविद्र पुरकास्थ (भाजपा) ऑटोनोमस ड्रिस्ट्रिक्ट- बिरेन सिंह (कांग्रेस) करीमगंज- ललित मोहन शुक्लवैद्या (कांग्रेस) ढुबरी- बदरुद्दीन अज़मल (एयूडीएफ़) कोकराझार- संसुमा खूंगूर (बोडोलैंड पीपल्स फ्रंट) बारपेटा- इस्माइल हुसैन (कांग्रेस) गुवाहाटी- बिजॉय चक्रवर्ती (भाजपा) मंगलडोई-रामेन डेका (भाजपा) तेजपुर- जोसफ़ टोप्पो (एजीपी) नवागाँव- राजेन गोहेन (भाजपा) कालीबोर- दीप गोगोई (कांग्रेस) जोरहाट-विजयकृषअण हांडिक (कांग्रेस) डिब्रुगढ़- पावन सिंह घटवार (कांग्रेस) लखीमपुर- रानी नराह (कांग्रेस) मेघालय शिलॉंग- विंसेट एच पाला (कांग्रेस) तुरा- अगाथा के संगमा ( एनसीपी) त्रिपुरा (पश्चिम)- खागेन दास (सीपीआई) त्रिपुरा (पूर्व)-बाजू बान रियान (सीपीआई) अरुणाचल (पूर्व)- निनॉंग एरिंग (कांग्रेस) अरुणाचल (पूश्चिम)-टाकम संजॉय पुडुचेरी- नारायणसामी (कांग्रेस)

महाराष्ट्र

कुल सीटें - 48 (परिणाम) भाजपा- शिव सेना -20 कांग्रेस-एनसीपी - 25 अन्य- 3

कांग्रेस नंदुरबार– गवित मणिकारो होडल्या वर्धा– दत्ता मेघा रामटेक– मुकुल वासनिक नागपुर – मुत्तेमवार विलासराव बाबूरावजी मुंबई-नार्थ– संजय ब्रजकिशोरलाल निरुपम मुंबई-नार्थ-वेस्ट– कामत गुरदास वसंद मुंबई-नार्थ-सैंट्रल– प्रिया सुनील दत्त मुंबई-साउथ-सैंट्रल– एकनाथ एम गायकवाड़ मुंबई-साउथ– मिलिंद मुरली देवड़ा पुणे– सुरेश कलमाडी लातूर– जयवंत गंगाराम अवाले सोलापुर– संभाजी राव सांगली – प्रतीक प्रकाशबापू पाटिल रत्नागिरी–सिंधुदुर्ग – डाक्टर निलेश राणे भाजपा धूले – प्रताप नारायणराव सोनावाने जलगाँव– एटी नानी पाटिल रावेर– हरिभाऊ माधव जवाले अकोला– संजय गणपतराव धोतरे चंद्रापुर– हंसराज गंगाराम अहिर जालना– दनवे रावसाहेब दादाराव दिंदोरी– हरिश्चन्द्र देवराम चवान अहमदनगर– दिलीप कुमार गांधीमनसुखलाल बीड– गोपीनाथराव पाँडूरंग मुंडे शिवसेना बुलधाना – जाधव प्रतापराव अमरावती– अदसुल आनंदराव विठोबा यवतमाल-वाशिम – भावना गविली हिंगोली– सुभाष बापूराव वांखडे परभानी – एडवोकेट दूधगाँवकर गणेश राव नागोराव औरंगाबाद– चंद्रकांता खैरे कल्याण– आनंद प्रकाश परांजपेय रायगढ़ – अनंत गीते मावल– बाबर गजानन धर्मशी शिरूर – अधलराव शिवाजी दत्तात्रेय शिरडी – वाकचौरे भाऊसाहेब राजाराम एनसीपी भंडारा-गोंदिया– प्रफ्फुल्ल पटेल गढ़चिरौली-चिमूर– मारोतराव सैनूजी कोवासे नांदेड़– खाटगाऊँकर पाटिल भास्कर राव बापूराव नाशिक– समीर भुजबल भिवंडी– सुरेश काशीनाथ तवारे मुंबई-नार्थ-ईस्ट– संजय दीना पाटिल थाने– डॉक्टर संजीव गणेश नाईक बारामती – सुप्रिया सूले ओसामाबाद – पाटिल पद्मासिंहा बाजीराव माढ़ा– शरद पवार सतारा – भोंसले श्रीमंत चौहान अन्य पलघर – बलिराम सुकूर जाधव कोल्हापुर – सदाशिव राव दाडोबा मांडलिक

गुजरात

कुल सीटें - 26 (परिणाम) भाजपा- 15 कांग्रेस- 11

कांग्रेस पोरबंदर- विट्टलभाई हंसराजभाई आनंद- भारतभाई माधवसिंह सोलंकी बानसकंठा- मुकेश कुमार दाहोद- प्रभा किशोर वलसाड़- किशनभाई वेसताभाई पटेल राजकोट-मोहनभाई बवालिया सुरेंद्रनगर- सोमभाई पटेल पाटन-जगदीश ठाकुर बरदोली-चौधरी तुषारभाई अमरसिंहभाई खेड़ा- दिनशा पटेल जामनगर-विक्रमभाई अर्जन भाई अहिर भाजपा गांधीनगर- लालकृष्ण आडवाणी सूरत- दर्शना विक्रम दरशोद मेहसाणा -जयश्रीबेन कानुभाई पटेल अहमदाबाद पश्चिम – किर्तीभाई प्रेमजीभाई सोलंकी वडोदरा- खांडेराव शुक्ला बालकृष्ण नवसारी- सीआर पाटिल भरूच- मनसुख भाई धनजीभाई छोटा उदयपुर- रामसिंहभाई पतलभाई राठवा पंचमहल- प्रभातसिंह प्रताप सिंह चौहान अमरेली- नरनभाई कछाड़िया जूनागढ़- दिनूभाई बोघाभाई सोलंकी अहमदाबाद (पूर्व)- हरिन पाठक साबरकांठा- महेंद्र सिंह चौहान कच्छ- पूनमबेन वेलजीभाई भावनगर-राजेंद्रसिंह घनश्यामसिंह राणा भरूच- मनसुख भाई धनजीभाई वासवा

राजस्थान

कुल सीटें- 25 (परिणाम) कांग्रेस -19 भाजपा- 4 अन्य - 1

कांग्रेस उदयपुर-रघुवीर सिंह मीणा गंगानगर- भारतराम मेघवाल अजमेर- सचिन पायलट जोधपुर- चंद्रेश कुमारी बांसवाड़ा- ताराचंद भगौड़ा भरतपुर-रत्न सिंह करौली-ढोलपुर - खिलाड़ी लाल बैरवा नागौर- डॉक्टर ज्योति मिरधा पाली- बद्रीराम जाखड़ भीलवाड़ा- सीपी जोशी अलवर- जीतेंद्र सिंह झुनझुनू- शीश राम ओला चित्तौरगढ़- गिरिजा व्यास भाजपा बिकानेर-अर्जुन राम मेघवाल जालौर-देवजी पाटिल

मध्य प्रदेश

कुल सीटें - 29 (परिणाम) कांग्रेस -16 भाजपा - 12 बसपा - 1

कांग्रेस गुना– ज्योतिरादित्य माधव राव सिंधिया शाहडोल– राजेश नंदिनी सिंह मंडला– बसूरी सिंह मसराम छिंदवाड़ा– कमलनाथ होशंगाबाद– उदयप्रताप सिंह राजगढ़– नारायण सिंह अंबलाबे देवास– सज्जन सिंह वर्मा उज्जैन– गुड्डू प्रेमचंद मंदसौर– मिनाक्षि नटराजन रतलाम– कांतीलाल भूरिया धार– गजेंद्र सिंह राजूखेदी खंदवा– अरुण सुभाषचंद्र यादव भाजपा मुरैना – नरेंद्र सिंह तोमर भिंड- अशोक अग्रवाल ग्वालियर – यशोधरा राजे सिंधिया सागर – भूपेंद्र सिंह टीकमगढ़ – वीरेंद्र सिंह दामोह – शिवराज भैय्या खजूराहो – जितेंद्र सिंह बुंदेला सतना – गणेश सिंह रीवा – देवराज सिंह पटेल सिधी– गोविंद प्रसाद मिश्र जबलपुर – राकेश सिंह बालाघाट – केडी देशमुख विदिशा – सुषमा स्वराज भोपाल – कैलाश जोशी इंदौर – सुमित्रा महाजन (ताई) खारगौन – माकन सिंह सोलंकी (बाबूजी) बेतुल – ज्योति धुरवे

छत्तीसगढ़
भाजपा सरगुजा- मुरलीलाल सिंह रायगढ़- विष्णुदेव साय जांजगीर-चांपा- कमला देवी पटेल विलासपुर- दीलिप सिंह जूदेव राजनांदगाँव- मधुसूदन यादव दुर्ग- सरोज पांडेय रायपुर- रमेश बैस महासमुद- चंदूलाल शाहू कांग्रेस कोरबा- चरणदास

केंद्रशासित प्रदेश
केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़, दमन-दीव, अंडमान निकोबार, दादर-नगर हवेली, लक्षद्वीप और पांडिचेरी में एक-एक सीट है. विजयी उम्मीदवार चंडीगढ़- पवन कुमार बंसल (कांग्रेस) दादर और नागर हवेली-नाटुभाई गोमनभाई पटेल (भाजपा) दमन और दियू- लालूभाई पटेल (भाजपा) लक्ष्यद्वीप- मोहम्मद हमदुल्ला सईद एबी ( कांग्रेस) अंडमान और निकोबार द्वीप- बिशणु पी रे (भाजपा)

Monday, 30 March 2009

चुनावी महापर्व पर आती है धूमिल की याद

15वीं लोकसभा चुनाव की तैयारी षुरू हो चुकी है। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत प्रत्याषी जनता के द्वार खड़े हैं कि भैया, एक बार हमें आजमा लो। कोई षिकायत का मौका नहीं देंगे। भोली-भाली बेचारी जनता को तरस आ जाता है और भावना में बहकर वह जनप्रतिनिधि बनकर घर आए प्रत्याषी को अपने भाग्य का विधाता बनाकर देष की संसद में भेज देता है। वोट देते समय उसे यह याद नहीं रहता है कि पिछली से पिछली बार भी यही षख्स षिकायत का मौका न देने की बात कहकर वोट मांग संसद पहुंच गया था। और उसके बाद झांकने तक नहीं आया। जी हां! यह तो नेताओं की फितरत होती है। इनकी चमड़ी बड़ी मोटी होती है। इन्हें षर्म नहीं आती है। और ऐसे में ही याद आती है जनकवि धूमिल रचित कविता की।
न कोई प्रजा है
न कोई तंत्र है
यह आदमी के खिलाफ आदमी का
खुलासा षड्यंत्र है
जनकवि धूमिल आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा सृजित कविता का हर षब्द और उनसे मिलकर बना एक पूरा वाक्य परिलक्षित करता है कि धूमिल सही अर्थों में जनमानस में डूबे हुए सषक्त जनवादी कवि थे। धूमिल की जीवन गाथा से पता चलता है कि उनकी कविता की दुनिया बनारस के गांव खेवली से षुरू होती है और अपने समय के इतिहास की जागरूकताओं, सामयिक छिनालपन, विषेष तौर पर प्रजातंत्र की हास्यास्पद स्थिति को छूती हुई, धक्का देती हुई समकालीन साहित्यबोध और समकालीन साहित्यकारों तक जाती है। प्रजातंत्र से धूमिल को बड़ी चिढ़ थी। सुदामा पांडेय उर्फ धमिल के जीवन में भी वही समस्याएं, वही बाधाएं आयीं जो हर मध्यम वर्गीय भारतीयों के जीवन में आती है। बावजूद इसके व्यक्तिगत प्रतिभा के बल पर धूमिल ने भाषा की रात षीर्षक से रचित कविता में लिखा-
देष डूबता है तो डूबे
लोग ऊबते हैं तो ऊबें
जनता लट्टू हो चाहे तटस्थ रहे
बहरहाल, वह सिर्फ यह चाहते हैं कि
उनका स्वष्तिक स्वस्थ रहे।
धूमिल की यह ट्रैजिडी वास्तव में आज के युवा भारत की ज्वलंत समस्या की ओर इंगित करती है। धूमिल अपनी कविता को एक ओर यदि नागरिक सभ्यता से वहां की व्यवस्था, अन्याय व षोषण से जोड़ते हैं तो दूसरी ओर इनकी कविता ग्रामीण जनसमाज के उत्पीड़न, नफरत, दर्द, पीड़ा, कुंठा एवं घुटन से स्वतः जुड़ती प्रतीत होती है। भारत गांवों का देष है और गांव किसानों की आत्मा में बसती है। लेकिन इन नेताओं को किसानों की कोई फिक्र नहीं होती है। इन नेताओं की आत्मा तो षहर में ही बसती है। जीतकर आते हैं गांव से और पूजते हैं षहर को। यह एक विरोधाभासी चेहरा है इनका। तभी तो कविता में गांव को नहीं पाकर एक बार धूमिल अनायास ही बोल पड़े-
चाहिए तो यह कि किसान खेती-बारी करना बंद कर दे। जब फसल नहीं होगी तब इन षहरातियों को पता चलेगा कि गांव क्या होता है और इनकी अपनी बिसात क्या है? देखें तब ये क्या खाते हैं?
दरअसल धूमिल षहर के हर आदमी को संदेह की नजरों से देखते थे ठीक उस किसान की तरह जो षहर को झूठ, लूट, धोखा, छल, बदमाषी व बेषर्मी का केंद्र मानता है। साठ के दषक में जब धूमिल अपने गृहस्थ जीवन में थे तो उस समय भी वे देष के भीतर अनाज की मांग को नजरअंदाज नहीं कर पाये थे। भूख-बेबसी-लाचारी मानो उनके नेत्रों के आगे खुलकर कहने लगी--
बच्चे भूखे हैं
मां के चेहरे पत्थर
पिता जैसे काठ
अपनी ही आग में जले हैं
ज्यों सारा घर।
इस प्रकार से अनाज की जमाखोरी के पीछे की राजनीति उनकी पैनी दृष्टि से बच नहीं पायी। उनका मानना था कि अनाज की कमी वास्तविक नहीं, बल्कि स्वार्थ की राजनीति से प्रेरित है। जमाखोरी को सरकारी नीति से बढ़ावा मिलता है। उस जमाखोरी से बचने का कोई प्रयास न होता देख कवि धूमिल के भावनाओं की करुण गाथा संसद और रोटी कविता के रूप में सामने आती है--
एक आदमी रोटी बेलता है
एक आदमी रोटी खाता है
एक तीसरा आदमी भी है
जो न रोटी बेलता है न रोटी खाता है
वह सिर्फ रोटी से खेलता है
मैं पूछता हूं यह तीसरा आदमी कौन है
मेरे देष की संसद मौन है।
दरअसल हालात इतने नाजुक हैं कि व्यक्ति अगर इस षोषण की प्रक्रिया को समझ भी जाए तो भी वह विद्रोह करने की स्थिति में नहीं रह गया है। अपनी विचारधारा का परित्याग कर, उसे झुठलाकर वह स्वार्थपूर्ति में निरंतर रत रहना चाहता है। आजादी के इन छह दषकों में सामाजिक व राजनीतिक षोषण ने जहां आम आदमी के रक्त को चूस लिया है, वहीं दूसरी ओर उसके विचारों को भी दिवालिया बना दिया है। किस्सा जनतंत्र में धूमिल ने इसी आम आदमी की विवषता की ओर संकेत किया है जिसमें कलछुल-बटलोही एवं तवे-चिमटे की क्रियाएं फिर आर्थिक विवषताओं के वषीभूत होकर आधे पेट भोजन प्राप्त करने वाला आदमी पहले भरपेट पानी पीता है और फिर भोजन करता है। कैसी विडंबना है इस आदमी की? यह अपने देष के किसी एक व्यक्ति की ट्रैजिडी नहीं है, वरन आज पूरा समाज इस त्रासद दौर से गुजर रहा है। इन्हीं सब त्रासद स्थितियों को लेकर देष की प्रजातांत्रिक व्यवस्था के प्रति जनकवि धूमिल के मन में गुस्सा था। धूमिल की तमाम कविताएं लाभ-लोभग्रस्त समाज और षोषक-षासक षक्तियों का पर्दाफास करता है जिसका तेवर विद्रोही और क्रांतिकारी है। वे तथाकथित जनतांत्रिक संस्थाओं, संसद, न्यायालय, षिक्षालय, औद्योगिक-व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि के जनविरोधी चरित्र को रेखांकित करते हैं, उसकी बुराइयों व अमानवीयताओं का भंडाफोड़ करते हैं जो साबित करता है कि धूमिल व्यक्तिवादी नहीं, बल्कि समाजवादी मूल्य के कवि हैं। वह आजादी और प्रजातंत्र षब्द को चुनौती देते हैं जो देष की षोषित जनता के लिए पूरी तरह से अप्रासंगिक व अपूर्ण है। धूमिल भ्रष्ट चुनाव पद्धति से चुने गए व्यावसायिक नेताओं द्वारा सामाजिक कायाकल्प की संभावनाओं को अस्वीकार करते हुए जनमत को एक होकर अपनी ऊबन को साकार व सार्थक करने की भी प्रेरणा देते हैं।

Friday, 27 March 2009

लोकतांत्रिक ढांचे को बचाइए

देष की सेहत कुछ ठीक नहीं चल रही है। हालात को देखते हुए यह सवाल उठाना आज ज्यादा प्रासंगिक होगा कि आखिर भारतीय लोकतंत्र पर संकट क्यों मडरा रहा है। कुछ लोग इसे नेतृत्व का संकट कहते हैं तो कुछ लोग इसे चरित्र का संकट कहते हैं। लोगों का यह भी मानना है कि हमारे नेताओं और लोगों के निकम्मेपन के चलते ही यह संकट पैदा हुआ है। लेकिन हमें ऐसा लगता है कि वास्तव में यह संकट लोकतांत्रिक संस्थाओं की अहमियत को नकार देने के कारण पैदा हुआ है। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि लोकतांत्रिक संस्थाओं की अहमियत को नकारने वाले भी तो देष के नेता और लोग ही तो हैं।
विष्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देष भारत में अक्सर यह सवाल उठता रहा है कि कितना सजग है या रहा है हमारा लोकतंत्र? स्वभाविक है यह सवाल उठना क्यों कि वर्तमान परिदृष्य में भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली में लोगों की आस्था घट रही है। मसलन मतदान के प्रति मतदाताओं की उदासीनता, सार्वजनिक जीवन में विधायिका एवं कार्यपालिका के प्रति विष्वास का अभाव आदि कुछ ऐसे मुद्दे हैं जो लोकतंत्र की अस्मिता पर सवाल खड़े करते हैं।जब इस तरह के सवाल उठते हैं कि कितना सजग रहा है हमारा लोकतंत्र तो इसका मतलब यही निकलता है कि विष्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देष की अधिकांष जनता को यह नहीं मालूम कि आखिर लोकतंत्र का मतलब क्या होता है। ऐसे देष के लोकतंत्र का पतन होना निष्चित है जिस देष की जनता लोकतंत्र के अर्थ को समझ नहीं सकती या देष उसे लोकतंत्र के मायने समझा नहीं सकता।
आज जिस लोकतंत्र की सजगता पर सवाल खड़ा किया जा रहा है यह उसी महान एवं पवित्र लोकतंत्र का विकृत रूप है जिसे षब्दों में बांधते हुए अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने कहा था- लोकतंत्र वह सरकार है जो जनता की, जनता के लिए और जनता द्वारा चलाई जाती है। मुख्य रूप से लोकतंत्र जनता का षासन है। हालांकि भारत के संदर्भ में यह कहना गलत न होगा कि स्वतंत्रता के छह दषक के भारतीय लोकतंत्र का इतिहास राजनीति एवं लोकतंत्र के पतन का इतिहास रहा है। निष्चित रूप से आज के सभी राजनीतिक दलों को जो समाज सेवा के बहाने राजनीति अपनाते हैं और इस लोकतांत्रिक षासन प्रणाली को चलाने का दावा करते हैं उन्हें अपने घोषणा पत्रों में जनता को लोकतंत्र का अर्थ समझाने के कृतसंकल्प के मुद्दे को प्राथमिक मुद्दे के रूप में अपनाना चाहिए।
सबको पता है कि आज के दौर में राजनीति एक ऐसा षक्ति सूत्र है जिसके द्वारा लोकतंत्र के चारों खंभे यानी विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका, प्रेस संचालित व निर्देषित होती दिख रही है और आज की राजनीति का चरित्र किसी से छिपा नहीं है। जाहिर है जब राजनीति में भ्रष्टाचार फैलेगा तो लोकतांत्रिक संस्थाओं में भी भूचाल आएगा ही। आपातकाल से कुछ पहले के बात करें तो हम पाते हैं कि इंदिरा गांधी ने अपने तानाषाही रवैये को अपनाते हुए जिस परंपरा की षुरुआत की उससे पूरा का पूरा लोकतांत्रिक ढांचा तहस-नहस हो गया और आगे की राजनीति के लिए कुछ ऐसा ही कर गुजरने का द्वार खुल गया। हालांकि इंदिरा गांधी जैसा साहस कोई दूसरा नहीं कर पाया लेकिन राजनीति की मनोदषा तो बिगड़ी ही। एक लंबे प्रयास से जिला, मंडल और प्रदेष कमेटियों का जो पार्टी ढांचा कांग्रेस के नेताओं ने तैयार किया था उस ढांचे को तहस-नहस करने का श्रेय इंदिरा गांधी को ही जाता है। अब हमारे देष की जनता को यह समझ में नहीं आता कि आखिर पार्टी संगठन के टूटन से लोकतंत्र का क्या वास्ता है? जरूरत है इस मुद्दे पर गंभीर चिंतन एवं मनन करने की।
आपातकाल के समय में ही प्रधानमंत्री सचिवालय जैसी एक नई व्यवस्था अस्तित्व में आई जिसकी हैसियत कई मायनों में कैबिनेट से भी ज्यादा थी। कुल मिलाकर यही हुआ कि दल में पार्टी संगठन की जगह नौकरषाही ने ले ली और नेतृत्व के पास नौकरषाही पर आश्रित रहने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। पार्टी संगठन के विलोप की संस्कृति के प्रभाव से अन्य वामपंथी या दक्षिणपंथी दल भी मुक्त न रह सके। इस परिस्थिति में भी जब राजनीति और पार्टी में जिन्होंने आस्था व्यक्त करने की कोषिष जारी रखनी चाही उन्हें या तो राजनीति के हाषिए पर धकेल दिया गया या फिर उनकी गर्दन आपातकाल की तलवार पर लटका दी गई।पार्टी संगठन के विलोप से ढेर सारी गैर लोकतांत्रिक गतिविधियों की घुसपैठ भारतीय राजनीति में हुई और आने वाले दिनों में होती रहेगी। जब पार्टी में संगठन नाम की षक्ति नहीं रही तो चुनाव के वक्त जनता से सीधे संपर्क कायम करने का जरिया भी खत्म हो गया। अब धन और बाहुबल के आधार पर ही जनता तक पहुंचने की रणनीति बनने लगी। समय-समय पर औद्योगिक घरानों एवं पूंजीपतियों से धन लेने का सिलसिला षुरू हुआ जिसका बुरा प्रभाव भारत की चुनाव प्रणाली पर पड़ा। चुनाव प्रचार के बहाने पूंजीपतियों से धन एंेठने की परंपरा भी चल पड़ी।राजनीति में अपराध का सिलसिला भी इंदिरा गांधी के षासनकाल से ही षुरू हुआ। संजय गांधी की राजनीतिक पहल ने पार्टी संगठन और लोकतांत्रिक संस्थाओं को ठंेगा दिखाते हुए भ्रष्टाचार और अपराध को संगठनबद्ध कर दिया जिसकी नकल अन्य राजनीतिक दलों में भी हुई।
आज सभी राजनीतिक दल अपराधियों को चुनाव में जिताकर विधायिका के सदस्य बन रहे हैं जो कि लोकतंत्र का एक स्तंभ है। इसका परिणाम यह हो रहा है कि आपराधिक तत्व आज राजनीतिक दलों के सहयोगी न रहकर सहभागी बन गए हैं। विधायिका के सदस्य और मंत्री बनकर इन असामाजिक तत्वों ने नया सामाजिक सम्मान पाया है। यदि इस संदर्भ मेंष्षंका हो तो चरित्र के धनी व पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टीएन षेषन से आप पूछ सकते हैं कि आज के दौर में कितने सांसद या विधायक आपराधिक पृष्टभूमि से आते हैं।
आज धर्म और जाति के आधार पर चुनाव लड़े जा रहे हैं। पूर्ण बहुमत नहीं होने के बावजूद वे सरकार बनाने का अपना दावा पेष करते हैं और इस परिस्थिति से निपटने के लिए षुरू होती है सांसदों या विधायकों की खरीद- फरोख्त। आया राम-गया राम की राजनीति में विधायिका के सदस्य खुले बाजार में खुद को नीलाम करने में जुट जाते हैं। कुल मिलाकर आज की राजनीति में सभी इस सिद्धांत में रच बस गए हैं। देष भाड़ में जाए, जरूरी है सत्ता में बने रहना। सत्ता की इस राजनीतिक खेल में सब कुछ उन्हें जायज लगता है। वोट खरीदिए, विधायक और सांसद खरीदिए, मतदाताओं को आतंकित कीजिए, नेताओं को आतंकित कीजिए। हिंसा, अपहरण, बलात्कार सभी कुछ इनकी दृष्टि में वैध तरीके हैं। धर्मभीरुता, सांप्रदायिकता एवं जातीयता के राजनीतिक चक्रव्यूह में लोकतंत्र की सजगता धूमिल पड़ती नजर आ रही है। आखिर यह सब क्यों हो रहा है? इसका मुख्य कारण है विष्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देष की जनता का मौन एवं उदासीन होना है। कोउ नृप होय हमें का हानी का दर्षन जनता की मानसिक सोच में गहरा उतर गया है। इस दृष्टि ने भारतीय व्यक्तित्व की सहनषक्ति को लचीला बना दिया है। इसकी प्रतिरोधक क्षमता को कुंठित कर दिया है। लोकतंत्र के चैथे स्तंभ मीडिया यानी प्रेस को और पत्रकारों को बड़ अनुदानों से मौन रखा जा रहा है। बुद्धिजीवियों एवं लेखकों को रिझाया जा रहा है।
15वीं लोकसभा चुनाव की तैयारी चल रही है। चुनाव से संबंधित विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं एवं विभिन्न टीवी चैनलों के कवरेज से किसी न किसी राजनीतिक दल विषेष को तरजीह या उसका प्रचार करने जैसे तरीके की बू आती है। प्रेस लोकतंत्र का चैथा खंभा है और इसका इस तरह से पेष आना खतरे की घंटी नही तो और क्या है।बहरहाल, भारतीय लोकतांत्रिक ढांचे की चरमराहट निरंतर जारी है। यह कहना कठिन होगा कि यह ढांचा बचेगा या मिटेगा, लेकिन इसकी चरमराहट की आवाज कुछ गंभीर एवं खतरनाक संकेतों की ओर इषारा करती है। बावजूद इसके, आने वाले दिनों में यदि इन संकेतों को नजरअंदाज किया गया तो खतरा बढ़ सकता है। इसलिए जरूरत है ऐसी परिस्थितियों में विषुद्ध सामाजिक स्तर पर कोई सार्वभौम षक्ति उभरकर सामने आए और दषकों से चली आ रही भारतीय लोकतांत्रिक परंपरा को स्वच्छ एवं मजबूत बनाने का प्रयास करे। आएं, हम सब मिलकर ऐसा कुछ सोचें और करें ताकि भारतीय लोकतंत्र की अस्मिता बरकरार रहे।

पीएम हाउस में मोर नाचा

सुबह नींद मोबाइल की धुन बजने से खुली। आंख मिचमिचाते हुए मोबाइल के मुंह को खोला तो उधर से एक मित्र की आवाज आई-अरे क्या कर रहे हो?

-आज का अखबार देखा?

-नहीं, क्या हो गया? अमेरिका पर आतंकवादी हमला हुआ है क्या?

-अरे नहीं

-फिर क्या देश से गरीबी मिट गई?

-सुबह-सुबह क्या बकवास कर रहा है?

-बकवास मैं कर रहा हूं कि तू। कितनी बढ़िया नींद आ रही थी, जगा दिया।

-अरे जागो प्यारे मोहन, यह जागने का वक्त है।

-क्यों? क्या देश से बेरोजगारी खत्म हो गई?

-अरे नहीं यार।

-फिर क्या अमेरिका ने किसी देश पर हमला किया है?

-ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है।

-तो फिर क्या हुआ है?

-पीएम हाउस में मोर नाचा है प्यारे मोहन।

-तू पागल हो गया है क्या? मोर जंगल में नाचता है बच्चे।

-इसीलिए तो कह रहा हूं प्यारे मोहन, जागो, उठो और अखबार पढ़ो।इतना कहकर दोस्त ने फोन काट दिया और मेरी भी नींद भी भाग गई। स्साले मोर को क्या हो गया? जंगल छोड़कर पीएम हाउस में आ गया। सोचते हुए चारपाई से उठा। दरवाजे पर गया और अखबार उठा लाया। पहले पन्ने पर ही पीएम हाउस में नाचते मोर की तस्वीर छपी थी।

-अरे वाह। यह तो कमाल हो गया। पूरा का पूरा सिद्धांत और दर्शन ही बदल गया। मेरे मुंह से ये शब्द अनायास ही निकल पड़े। तस्वीर के साथ समाचार भी छपा था। शीर्षक था-पीएम हाउस में मोर नाचा। लिखा था कि आज जब प्रधानमंत्री अमेरिका की यात्रा पर जाने से पहले अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से विदा ले रहे थे तो उसी वक्त पीएम हाउस में एक मोर नाचने लगा। मोर को नाचते देख पीएम हाउस में अफरा-तफरी मच गई। हर कोई यही कह रहा था कि मोर यहां कैसे आ गया? प्रेस फोटोग्राफरों और टीवी कैमरा वालों के लिए यह ऐतिहासिक क्षण था। सभी नाचते हुए मोर की तस्वीर अपने कैमरे में कैद करने लगे। कुछ उत्साही टीवी पत्रकार और कैमरामैन तो मयूरनृत्य को लाइव दिखाने लगे। सबसे पहले की होड़ में चैनल वाले टूट पड़े और उसके पत्रकार मोर के बारे में कुछ भी बोले जा रहे थे। चैनलों के स्टूडियो में बैठी एंकर भी अजीबोगरीब सवाल पूछे जा रही थी। ब्रेकिंग न्यूज चल रही थी कि पीएम हाउस की सुरक्षा में सेंध। मोर पीएम हाउस में घुसा और नृत्य कर रहा है। सुरक्षा बलों के बयान लिये जा रहे हैं। नेताओं से टिप्पणी मांगी जा रही है। स्टूडियो में विशेषज्ञ बुला लिए । गहन परिचर्चा भी आरंभ हो गई है। चैनल देखकर ऐसा लग रहा है कि देश पर घोर विपदा आ गई है। एक चैनल की एंकर ने अपने संवाददाता से सवाल किया कि क्या अब भी प्रधानमंत्री अमेरिका की यात्रा पर जाएंगे? संवाददाता ने कहा कि इस संबंध में जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन मेरा मानना है कि पीए को अपनी यात्रा रद्द कर देनी चाहिए। यात्रा से पहले अपशगुन हुआ है। अभी मोर घुस आया है। अगर आतंकवादी घुस आता तो क्या होता। एंकर ने फिर सवाल किया कि यदि आतंकवादी घुस आता तो क्या होता? कितना नुकसान पहुंचता? क्या मार दिया जाता? वह अपने मकसद में कामयाब हो जाता? संवाददाता फिर बोला कि कुछ भी हो सकता था। वह अपने मकसद में कामयाबा भी हो जाता। पकड़ा भी जा सकता था।

टीवी चैनलों की इस गहमा-गहमी के बीच पीएम अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों से विदाई लेते रहे। हर कोई उन्हें झुककर सलाम कर रहा है। फूलों का गुलदस्ता भेंट कर रहा है और तस्वीरें खिंचवा रहा है, लेकिन मोर के नाचने से यहां पर व्यवधान पड़ा। चूंकि मीडिया मयूरनृत्य पर मोह गया तो नेतानृत्य की तस्वीर कौन खींचे? ऐसे में नेताओं की त्योरी चढ़ गई। सुरक्षाबलों को आदेश हुआ कि मोर को जल्दी भगाओ। इसपर जवाब मिला कि चैनल वाले लाइव दिखा रहे हैं। वह जवाब मिलना था कि एक नेता चीखा। इसीलिए तो कह रहा हूं कि मोर को भगाओ, नहीं तो वे मूर्ख लोग पता नहीं क्या-क्या करेंगे? कहां प्रधानमंत्री इतने महत्वपूर्ण दौरे पर जा रहे हैं। हम लोग मिलने आए हैं। ऐसी शुभ घड़ी पर इस कार्यक्रम को दिखने की बजाए मयूरनृत्य का सीधा प्रसारण कर रहे हैं। कुछ जवान मोर को भगाने के लिए गए तो मीडिया वालों ने विरोध कर दिया। बोले यार! इतनी बढ़िया बाइट्स मिल रही है। क्यों चैपट कर रहे हो जो इसे लाइव दिखा रहे हैं। उनकी टीआपी बढ़ जाएगी। ऐसे में भैये वह मोर नहीं हमारे लिए तो भगवान है। इसकी आरती कर लेने दे भाई।जवान बोले कि लेकिन नेताजी विरोध कर रहे हैं। कह रहे हैं कि उनके कार्यक्रम को लाइव करो। यह सुनना था कि कई टीवी चैनल के पत्रकार हंसकर बोले कि उनसे बोलो कि ऐसा ही नृत्य वह भी करें। उनका भी सीधा प्रसारण कर देंगे। अभी तो आप जाओ और इसे नाचने दो। इसके जवाब में एक जवान ने चुटकी ली कि भाई नृत्य तो वह भी कर रहे हैं लेकिन आप लोगों को उनकी नाच शायद अच्छी नहीं लग रही है।मोर को बिन भगाए वापस लौटे तो एक नेता चीखा कि क्या हुआ?

-मीडिया वाले मोर को भगाने नहीं दे रहे हैं।

-तो इन सालों को भी भगा दो। नमक हराम, कमीने कहीं के।

-जवान जाने लगा तो नेता फिर चीखा। साले ऐसे न मानें तो मोर को गोली मार दो।

-लेकिन सर, मोर तो राष्ट्रीय पक्षी है और वह मीडिया वाले।

-तो क्या हुआ? हम किसी की परवाह नहीं करते। नेता गुस्से में बोला।इसी बीच पीएम वहां से निकलकर बाहर आए। वह अपनी कार में बैठे ही थे कि मीडिया भी उनके पीछे भागा।मयूरनृत्य का सीधा प्रसारण बंद।जब मीडिया वाले चले गए तो मारे ने भी नाचना बंद कर दिया। इधर-उधर निगाह दौड़ाया और घास की झाड़ियों में गुम हो गया।समाचार पढ़कर जम्हाई ले रहा था कि मित्र का फोन फिर

-अखबार पढ़ा क्या?

-हां पढ़ा।

-तो यह बताओ कि पीएम हाउस में मोर क्यों नाचा?मुझसे कोई उत्तर देते नहीं बना, मैं चुप रहा। फिर मुझे लगा कि मित्र से ही पूछ लेना चाहिए।

-इसका उत्तर तो तू ही बता सकता है बच्चे।

-साजिश! प्यारे मोहन साजिश।

-किसकी।

-पाकिस्तान की।

-वह भला क्यों?

-क्योंकि प्रधानमंत्री अमेरिका की यात्रा पर जा रहे थे। पाकिस्तान नहीं चाहता कि हमारे रिश्ते अमेरिका से ठीक

-वह भला क्यों?

-क्योंकि यदि अमेरिका हमारा दोस्त बन जाएगा तो पाकिस्तान किसके दम पर हमें धमकाएगा। क्यों? सही कह रहा हूं न?

-अब तू कह रहा है तो सच ही कह रहा होगा।दोस्त ने फोन काट दिया। मैं सोच में पड़ गया। पीएम हाउस में मोर क्यों नाचा? क्या कारण हो सकता है? यही सब सोचते-सोचते मुझे नींद आ गई। सपने में मेरी मुलाकात पीएम हाउस में नृत्य करने वाले मोर से होती है। मैं उससे सवाल करता हूं।

-हे मेरे देश के राष्ट्रीय पक्षी! आपने पीएम हाउस में नृत्य क्यों किया?

-क्योंकि आपके प्रधानमंत्री अमेरिका की यात्रा पर जा रहे थे।

-महोदय, उनकी अमेरिका यात्रा से आपके नृत्य का क्या संबंध?

-है भले मानुस! क्या तुम इतना नहीं जानते कि पूरी दुनिया में अमेरिका के इशारे के बिना पत्ता भी नहीं हिलता।-जानता हूं

-तो, श्रीमन् जी बेवकूफों जैसा सवाल क्यों कर रहे हैं?

-वत्स, बेवकूफ तो तुम हो जो जंगल छोड़कर पीएम हाउस में नाच रहे हो।

-नहीं श्रीमान! आपका आरोप निराधार और बेबुनियाद है। आपको ज्ञात होना चाहिए कि धरती पर जंगल कितने बचे हैं। कितने प्राणी विलुप्त हो गए हैं। हमारी जाति भी संकट में है। सी संकट के निदान के लिए मैं पीएम हाउस गया था। सोचा था बढ़िया नृत्य करुंगा तो पीएम प्रसन्न हो जाएंगे। लेकिन वहां तो पहले से ही नृत्य करने वाले मौजूद थे। उनके आगे मेरी एक न चली। हां, मीडिया वालों ने अपने चैलनों पर दिखाकर मेरे महत्व को रेखांकित जरूर किया, लेकिन उन्होंने भी मुझे आतंकवादी बनाकर प्रस्तुत किया। खैर, इससे क्या फर्क पड़ता है। मुझे कवरेज तो मिल ही गई। अब यह खबर अमेरिका तक तो पहुंच ही जाएगी। हो सकता है अमेरिका हमारी जाति के लिए भी कुछ करे। किसी पैकेज-वैकेज की घोषणा करे। ताकि हम विलुप्त होने से बच जाएं।

-वत्स! तुम तो बड़े समझदार निकले।

-श्रीमान जी, जब मैं बहुत छोटा था तो मुझे एक आदमी जंगल में पकड़कर ले गया। मैं अपने माता-पिता और दोस्तों के लिए बहुत तड़पा, लेकिन उसने मुझे पिंजरे में कैद करके रखा। धीरे-धीरे मुझे भी अच्छा लगने लगा। मां-बाप को भूल गया। इस तरह आदमियों वाले गुण मुझमें आते गए। बाद में तो मुझे पिंजरे से आजाद कर दिया। फिर भी मैं जंगल में नहीं गया। क्यों कि मैं जान गया था कि जंगल रह ही नहीं गए हैं। हमारी जाति संकट में है। ऐसे में उसी आदमी के साथ रहने में ही मुझे अपनी भलाई दिखी। सोचा इसके लिए वहां रहकर ही मैं अपनी जाति के लिए कुछ कर सकता हूं। धीरे-धीरे उसकी सारी आदतें मुझमें आ गई। बिना दुम के भी दुम हिलाने की उसकी कला मुझे बहुत पसंद आई। वह इसी कला से बड़े से बड़ा काम करवा लेता। एक दिन मैंने भी सोचा कि मैं भी इसी कला का प्रदर्शन करके अपनी जाति को बचाऊंगा। बस यही सोचकर पीएम हाउस पहुंच गया। अब देखो, क्या परिणाम सामने आता है।

-परिणाम! परिणाम तो अच्छा ही आएगा वत्स।-मैं वत्स नहीं, तुम्हारी पत्नी हूं। इतना दिन चढ़ गया और अभी तक सो रहे हो। पत्नी की आवाज सुनकर मैं जागा तो बड़ी देर तक खुद पर यकीन नहीं हो रहा था।

कहानीकार: ओमप्रकाश तिवारी

Monday, 16 March 2009

सत्ता के निहितार्थ

सत्व या अस्तित्व के अपने मूल अर्थ से भटककर आज सत्ता उस सामथ्र्य या अधिकार की वाचक मात्र कैसे बन गई जिसके बल पर सत्तासीन शासक शासितों पर नियंत्रण रखता है-यह एक अलग कहानी है। अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए जीव-जगत को जिस समस्या से जूझना पड़ता है, मानव इतिहास के आदिकाल में आदि मानव को भी अस्तित्व के उसी संकट से रू-ब-रू होना पड़ता था। अपने और अपनों की सुरक्षा के लिए उसे एक ओर तो प्राकृतिक प्रकोप झेलने पड़ते थे तो दूसरी ओर न केवल हिंसक पशुओं से ही नहीं, अपने जैसों से भी अपनी रक्षा करनी पड़ती थी। कालांतर में अपने अनुभवों के बल पर आदि मानव जिस नतीजे पर पहुंचा वह था सत्ता के वर्तमान अर्थ का प्रारंभिक स्वरुप जिसे पारिवारिक सत्ता का नाम दिया जा सकता है।
मातृ सत्तात्मक समाज ने जब पितृ सत्तात्मक समाज की ओर कदम बढ़ाए तो सत्ता का दायरा भी बढ़ता चला गया। पहले परिवार पर अनुभवी बुजुर्ग का नियंत्रण रहता था, आखेट आदि में उसी का अनुभव काम आता था और उन्हीं की सदिच्छा पर अर्जित सामग्री का आवंटन भी होता था, यह सत्ता का एक साीधा-सादा स्वरुप था। आखेट युग से चारागाह युग में प्रवेश करते ही चारागाहों और पालतू पशुओं पर नियंत्रण के लिए विभिन्न कबीलों में आपसी संघर्ष की नौबत आती ही थी और इसी तरह सत्ता का खेल जटिल होने लगा। कृषि आधारित व्यवस्था में जमीन पर अधिकार के लिए जो खूनी खेल आरंभ हुआ उसका एक यह परिणाम निकला कि जिसकी लाठी में जोर था उसने जमीन और जमीन पर निर्भर रहने वाले पर अपनी सत्ता स्थापित कर ली। राजा को यह अधिकारी किसी ईश्वर ने नहीं उसकी लाठी ने दिया था, लेकिन शासन या ओझाओं की अगली पीढ़ी के पंडे पुजारियों ने राजा की सत्ता को ईश्वरेच्छा का नाम दे दिया। आदि मानव के लिए प्राकृतिक शक्तियां एक अबूझ पहेली थीं। जादू-टोना या टोटकों द्वारा शासन या ओझाओं ने जिस मायावी सत्ता की नींव रखी उसी ने आगे धर्म और अध्यात्म का बाना पहनकर राजतंत्र को और मजबूती प्रदान कीं।
बहुदेववाद एक तरह से सत्ता के बंटवारे का एक कमजोर आधार था जिसे एकेश्वरवाद के एकतंत्र ने दृढता प्रदान की। लेकिन, व्यवहार में किसी विशालकाय राज्य को नियंत्रित रखना किसी एक के बस की बात नहीं थी। उसके लिए छुटभैये अधिकारियों की फौज रखना जरूरी हो गया। फलतः सामंती व्यवस्था का प्रादुर्भाव हुआ और धर्म के ठेकेदार भी सत्ता के उस खेल के भागीदार बने रहे।यह भी सच है कि सत्ता सदा किसी एक ओर होकर नहीं रही। समाज के ताने-बाने में जब भी उलझाव की स्थिति उत्पन्न होती है, सत्ता एक से दूसरे के हाथ चली जाती है और ऐसी हर क्रांति अगली क्रांति के लिए जमीन तलाशने लगती है।
सत्ता के सताए जब उठ खड़े होते हैं तो विचार भी अपना रंग बदलने लगता है। औद्योगिक क्रांति से पूर्व यह विचार परोसा गया कि लोगों के आपसी विचार-विमर्श ने ही सत्ता किसी एक व्यक्ति या वर्ग विशेष को सौंपने का मन बनाया होगा। इसी में यह संकेत भी निहित था कि अब राजतंत्र की जगह जनतांत्रिक व्यवस्था ही उसका विकल्प होगी। कुछ अंशों में हुआ भी यही। लेकिन, जनतंत्र के नाम पर एक वर्ग विशेष ने सत्ता हथिया ली, धन-बल, जन-बल पर भारी पड़ गया और सत्ता वर्ग विशेष की चेरी बनकर रह गई। अस्तित्व का वही पुराना संकट आज भी लगभग उसी पुराने रूप में विद्यमान है। सत्ता आशंकाग्रस्त रहता है कि पता नहीं कब उसके हाथ से सत्ता की बागडोर पिफसल जाए या छीन ली जाए और सत्ता से बाहर उसी प्रवृति के लोग सत्ता हथियाने की जोड़तोड़ में संलग्न रहते हैं। जिंदाभर रहने की जगह सत्ता के सुखभोग की अनियंत्रित लिप्सा निरंतर प्रबल होती गई और आज वही और भी बड़े संकट का कारण बन गई है। भौतिक सुखों का कायल सांसारिक व्यक्ति ही नहीं, संसार के माया-मोह से विरक्ति का उपदेश देने वाले संत-महंत और बाबा लोग भी इससे अछूते नहीं हैं। उनके भक्तों, चेले-चांटों की फौज आश्रमों की चकाचैंध और जनसामान्य पर उनका दबदबा उसी सत्ता सुख-भोग का दूसरा रूप है।
येन-केन-प्रकारेण सत्ता सुख पाने की होड़ आज कोढ़ में खाज बनकर रह गई है। राजनीतिक ठगी का आज ऐसा बोलबाला है जैसा पहले कभी नहीं था। एक दूसरे पर अपनी सत्ता स्थापित करने के छोटे-बड़े प्रयास पहले भी होते रहे, लेकिन इधर दो-दो विश्वयुद्धों ने मानवता को जिस तरह से लहूलुहान किया उसकी सानी नहीं मिलती। हर तिकड़म को बड़े-बड़े आदर्शों की आड़ में इस तरह पेश किया जाता है कि सामान्य लोग उसके झांसे में आने से बच नहीं पाते।छल से या बल से सत्ता तक पहुंचने के हर प्रयास के पीछे भौतिक सुख-समृद्धि के ही सपने जुड़े होते हैं और उनकी पूर्ति के लिए कुछ भी किया जाना जायज मान लिया जाता है। साम्राज्यवादी सोच इसी का नतीजा है। किसी हवाई आदर्श का बहाना लेकर एक देश दूसरे देश पर हमला करने से परहेज नहीं करता और यह सब राजनीति के धूर्त खिलाड़ियों की शह पर होता है। विजेता को पराजितों पर मनमानी करने का लाइसेंस मिल जाता है और फिर जो प्रतिक्रया होती है उसके पीछे भी वही सत्ता सुख झांकता नजर आता है। वस्तुतः यह है तो अस्तित्व का ही संघर्ष, किन्तु अपने सीमित दायरे से जब वह आगे निकल जाता है तो अस्तित्व के संकट में बदल जाता है और हम एक दूसरे को अपने अस्तित्व का दुश्मन मानने लग जाते हैं। दुनिया में शोषण, लूट, ठगी, हत्या जैसे घिनौने अपराधों के पीछे यही एक बड़ा कारण नजर आता है। हम मान बैठते हैं कि सत्ता के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता, इसलिए चाहे जो हो सत्तासीन होना ही आज का परमधर्म है। काल्पनिक ईश्वरीय सत्ता दुनिया में उतनी असरदार कभी नहीं रही जितनी ठोस भौतिक सत्ता रही है और आज यहां-वहां जितने भी राजनीतिक प्रपंच देखने को मिलते हैं वे सब इसी सत्ता के लिए होते हैं।क्या कुछ ऐसा नहीं हो सकता कि सत्ता की भूख हद से आगे न बढ़ पाए?
यह तो एक सच्चाई है कि सत्ता अस्तित्व के संघर्ष से अलग-थलग नहीं की जा सकती, लेकिन उसे संयमित और नियंत्रित रखने का कोई न कोई रास्ता तो खोजा ही जाना चाहिए। एक ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिसमें सबल निर्बल की बेचारगी का लाभ न उठा सके। कोई ऐसा सामाजिक ढांचा विकसित होना चाहिए जिसमें निर्बल के अधिकारों से सबल खिलवाड़ न कर सके। लेकिन, ऐसा सत्तासीनों की भलमनसाहत के भरोसे होना नामुमकिन है। इसके लिए निर्बल वर्ग को ही आगे आना होगा और उसी को संघर्ष कना होगा। एक ऐसी व्यवस्था के लिए जिसमें किसी के भी अस्तित्व पर संकट का ग्रहण न लग पाए और सभी को सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार मिल सके। जीव जगत में मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जो सोचने-समझने की शक्ति रखता है और आज दुनिया में जिस तरह के आंदोलन चल रहे हैं उनसे तो यही लगता है कि एक न एक दिन मानव जाति उस व्यवस्था को कायम करके ही दम लेगी।